पूर्णिया, मार्च 4 -- केनगर, एक संवाददाता।बीते रविवार की रात करीब दस बजे चाय-नाश्ते की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में पांच दुकानें जलकर राख हो गयी। इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। घटना केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत स्थित कुशवाहा चौक भुतहा मोड़ की है। जानकारी के अनुसार अरुण साह के चाय नास्ता की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक उठी आग की ऊंची लपटें सुजीत कुमार के मोबाइल दुकान, गुड्डू कुमार की पान दुकान, ताजिर अली के कोल्डड्रिंक व पान तथा मुर्गा दुकान, बबलू साह की चाय नास्ता समेत कुल पांच दुकानों को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर केनगर थाना से पहुंची तीन अग्निशमन एवं स्थानीय दर्जनों लोगों के सहयोग से आग पर काबू किया गया। झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इरशाद पूर्णवी ने घटना पर गहरा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.