मधुबनी, फरवरी 14 -- मधुबनी। बीती रात चकदह में दर्दनाक हादसा हुआ। गैस सिलेंडर से लगी आग में एक युवक बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार जख्मी आकाश कुमार को प्रारंभिक इलाज के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव में शुक्रवार को आकाश कुमार अपने भांजे की छठी पूजा व भोजन की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आकाश कुमार ने हिम्मत जुटा कर पास में रखी जूट की बोरी से आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह आग की चपेट आ गया और बुरी तरह झुलस गया। परिजनों के अनुसार आग काफी तेज थी। कुछ ही पल में आकाश कुमार के शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया। परिजनों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.