कन्नौज, फरवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत रतनपुर गांव में घर में खाना बनाते समय रेगुलेटर से गैस सिलेंडर का पाइप अचानक निकल गया। इससे गैस लीक होने लगी और चूल्हे की आग से संपर्क होते ही भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। रतनपुर गांव में मंगलवार को आग ने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा लगभग सारा सामान कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य कीमती चीजें जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं, कि कुछ ही मिनटों में कमरा आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच निकले। हालांकि आर्थिक नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। पीड़ित रामकिशन बाथम ने बताया कि घर में रखे जरूरी कपड़े, दस्तावेज और अन्य ...