मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए पीठ बाजार से छोटे बाजार तक खड्ढ़े खोदे गए हैं। महीनों पहले पाइप लाइन डालकर मिट्टी से खड्ढ़ों को बंद किया गया है। व्यापारियों ने धूल मिट्टी से परेशान हो पीठ बाजार में धरना दिया था। तब जल निगम के ठेकेदार द्वारा खड्ढ़ों से मिट्टी निकलवाने का कार्य शुरु कर दिया था। जिस पर व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया था। जल निगम द्वारा खड्ढ़ों से ठाकुरद्वारा मन्दिर के निकट तक मिट्टी उठाकर उसमें रोड़ी व पत्थर डाले गए हैं। इन खड्ढ़ों में बाइक व ई-रिक्शा आदि प्रतिदिन पलटने से लोग घायल हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गैस सिलेंडरों से भरी रिक्शा बड़े बाजार में पलट गई। भीड़ भाड़ वाले बाजार में अचानक रिक्शा पलटने से कई लोगों ने भागकर जान बचाई वर्ना गैस सिलेंडरों की चपेट में आने से वह घायल हो सकते थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.