शाहजहांपुर, मई 12 -- गैस सिलेंडर के लीकेज होने से लगी आग से घायल महिला की शाहजहांपुर मेडिकल कालेज में मौत हो गयी।बता दें कि, मामला हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के पलिया खुर्द गांव का है। 55 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी छोटेलाल बीते 29 अप्रैल को करीमनगर में रहने वाली अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने गई थीं। शादी 30 अप्रैल को होनी थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। शादी से ठीक एक दिन पहले, 29 अप्रैल को दोपहर के समय मेहमानों के लिए खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया, जिससे रसोई में भीषण आग लग गई। इस हादसे में सुशीला देवी, नत्थूलाल और सात वर्षीय अनमोल गंभीर रूप से झुलस गए थे। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, कुछ ही देर में अनमोल ने दम तोड़ दिया, जबकि नत्थूलाल की भी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.