बागेश्वर, दिसम्बर 13 -- तहसील के फरसाली वल्ली में शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति के गैस रिसने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। किचन की छत जल गई। परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना किया है। तहसीलदार प्रशाासन से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम फरसाली वल्ली में शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हीरा देवी पत्नी स्व. आनंद सिंह के रसोईघर में गैस रिसने से सिलेंडर में आग लग गई। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस अग्निकांड में रसोई में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। रसोईघर की छत पर लगी बल्लियां भी जल गई हैं। अब पीड़ित के सामने दोबारा सामग्री जुटाना और रसोईघर बनाना चुनौतीभरा हो रहा है। सूचना ...