मऊ, जनवरी 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में अरविंद गुप्ता के मकान में शनिवार रात्रि परिवार के लोग गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने के कारण परिवार के लोग घबरा गए और सिलेंडर को छत के ऊपर से नीचे सड़क पर फेंक दिया। जैसे ही वह सड़क पर फेका तो आस-पास के लोग की भीड़ जमा हो गई। बाद में किसी तरह पाइप को सिलेंडर से अलग किया गया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। कुछ देर बाद परिवार के लोग गैस सिलेंडर को अपने घर में ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.