मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। संवाददाता चुनार कोतवाली क्षेत्र के घूमपुर मोहाना मोहल्ले में सोमवार की सुबह भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख घर में मौजूद महिला ने बाहर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी विकास चंद्र पुष्कर उर्फ गुड्डू घर के बाहर थे। पत्नी कल्याणी देवी रसोई में थीं। घर में आग लगते ही पत्नी कल्याणी शोर मचाते हुए बाहर निकल गई। जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने कि जानकारी होते ही आसपास के लोग जुट गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालू व पानी से आग पर काबू पाया। गृहस्वामी विकास ने बताया कि लगभग तीन लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.