भदोही, फरवरी 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनखरी गांव में रविवार को उस समय बड़ी घटना टल गई जब गैस सिलेंडर मे लगी आग को बालू आदि डालकर बुझा दिया गया। गांव निवासी सूरज तिवारी के परिवार के लोग रसोई घर में खाना बनाने के लिए गैस जला रहे थे। रिसाव के चलते सिलेंडर में आग पकड़ लिया। घनी बस्ती के बीच सिलेंडर में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन छोटे से रसोई घर में किसी की घुसने की हिम्मत नहीं हुई। किसी तरह बालू आदि डालकर आग पर काबू पाया गया, उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...