सोनभद्र, सितम्बर 2 -- घोरावल। स्थानीय कस्बा में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक से ले जा रहे एलपीजी सिलेंडर से अचानक तेजी से गैस लीक होने लगी। जैसे ही बाइक सवार युवक को घटना की जानकारी मिली उसने आनन फानन में सिलेंडर सड़क पर फेक दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। कानपुर निवासी प्रहलाद लक्ष्मणपुर ग्राम में रहकर फेरी का काम करता है। वही घोरावल बाजार से एलपीजी सिलेंडर भरवा कर लौट रहा था। अचानक कस्बे के मुक्खा मोड के पास सिलेंडर से तेजी से गैस रिसाव होने लगा। इसकी जानकारी होते ही हड़बड़ाहट में उसने सिलेंडर सड़क पर फेक दिया। सिलेंडर से तेजी से गैस निकलता देख आसपास को लोगो में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कुछ साहसी युवकों ने गैस रिसाव हो रहे सिलेंडर पर गिला बोरा फेंका। गनीमत रही कि कोई बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.