पीटीआई, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम के सेक्टर 102 में बुधवार सुबह एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की वजह कई छोटे सिलेंडर में विस्फोट होना बताया जा रहा है। आग भड़कने के चलते इलाके की 40 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अग्निशमन अधिकारी के बताया, आग सुबह करीब 3.50 बजे कबाड़ के ढेर से शुरू हुई। इसके बाद यह द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 102 में कई झुग्गियों में फैल गई। आग कई छोटे-छोटे गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि भीम नगर, सेक्टर 29, सेक्टर 37 और उद्योग विहार से 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को तीन घंटे से अधिक का समय लगा। अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.