गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित शहीदनगर जी-ब्लॉक में रहने वाले शिव प्रसाद के यहां रसाई में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से हडकंप मच गया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने ही किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा ने बताया कि शिव प्रसाद कबाडे़ का काम करते हैं। शनिवार सुबह लगभग दस बजे हादसा हुआ था, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.