सहारनपुर, फरवरी 16 -- देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग में शुक्रवार देर रात एक घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जल गया। घर में रहने वाले लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फायर बिग्रेड के आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित मनोज पुत्र शिवचंद जवालिया ने बताया कि वह रात के समय पानी गर्म कर रहा था, इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। जिसके कारण लैपटॉप सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझ सकी जिसके बाद पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। हालांकि फायर बिग्रेड टीम के पहुंचने तक स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा कड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.