सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-दो में मंगलवार सुबह अचानक एक घर में आग लग गयी। रसोई गैस के सिलेंडर में लगी आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गयी। पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन जब तक सहायता पहुंचती तब तक भीतर रखा फ्रिज,टीवी और एसी समेत तमाम घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। गृह स्वामी मौ रईस खान जो प्लांट में ड्यूटी करते है,का कहना था कि उनके पुत्र अरमान खान के कमरे में किचेन में रखे सिलेंडर में सम्भवत: आग लग गयी जो देखते ही देखते पूरे घर में फैल गयी। पुत्र अरमान खान ने आग बुझाने की कोशिश की जिसमे उसका पैर बुरी तरह जल गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गम्भीर होने के कारण ट्रामा सेंटर बैढ़न पहुंचाया गया है। डायल-112 की पुलिस ने आकर अपने फायर एक्सटिंगुइशर की सहायता से सिलेंड...