गाजीपुर, फरवरी 5 -- नंदगज, हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र के धरवा गांव में रविवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा लाखों रुपये के सामान सहित 15 हजार नगदी भी जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। धरवा गांव निवासी अभय बिंद की पुत्री ममता बिंद सुबह गैस सिलेंडर पर जैसे ही खाना बनाने के लिए जलायी। गैस रिसाव के कारण आग लग गयी। आग लगने से ममता झोपड़ी से बाहर भाग कर चिल्लाने लगी तब तक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे झोपड़ी में आग लगी। आग की जानकारी होते ही आसपास के लोगो ने किसी तरह आग को बुझाये तब तक झोपड़ी में रखा हुआ 15 थान गहना पिघल गया, 15 हजार रुपये, बर्तन, बेड, अनाज आदि जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...