हजारीबाग, मार्च 24 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के मांगुरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से महिला जख्मी हो गई। घटना रविवार सुबह की है ।जानकारी के अनुसार महिला सुगिया देवी पति महेंद्र प्रसाद मेहता सुबह खाना बनाने के लिए गैस जला रही थी। इसी बीच अचानक सिलेंडर फट गया। गनीमत रहा की महिला दरवाजे की ओर निकल रही थी इसी दौरान घटना घटी जिसके चलते महिला बाल बाल बच गई। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद घर लौट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...