लखनऊ, मार्च 9 -- बंथरा क्षेत्र के अंबेडकरनगर में रविवार को घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग देख महिला तीनों बच्चों को लेकर भाग कर बाहर आ गई। इतने में सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पल भर में पूरा घर ढह गया। घर की हालत देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है,लेकिन पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। अंबेडकरनगर में मजदूर अजय परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह अजय काम से बाहर चले गए। पत्नी सोनम सुबह 7:30 बजे छोटे वाले सिलेंडर से घर में खाना बना रही थीं। तीनों बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इस बीच गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। आग देख सोनम ने आग बुझाने का प्रयास किया। लपटें तेज होती देख शोर मचाते हुए तीनसें बच्चों को लेकर वह भागी। सोनम घर के बाहर आई ही थी तभी सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.