गिरडीह, फरवरी 19 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में लगातार हो रही गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है। चोरी की वजह से बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन प्रभावित हो रहा है, वहीं सरकारी संपत्ति की खुलेआम लूट से क्षेत्र में भारी नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों का आरोप है कि प्रशासन की ढुलमुल नीति और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह को भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि धनवार प्रखंड में कुल 265 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 100 से अधिक विद्यालयों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभावित विद्यालयों में सकरीखोरी, रोपामहुआ, जरीडीह...