प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रात को कमरे में गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसे आठ लोगों में बुधवार रात गृहस्वामी के बड़े बेटे ने भी दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के भंवरी सराय गांव में अशोक कुमार सरोज के घर में 15 अप्रैल की रात दो बजे गैस रिसाव से आग लगने से आठ लोग झुलस गए थे। घटना के पहले ही दिन 16 अप्रैल को प्रयागराज में 40 वर्षीय अशोक सरोज की मौत हो गई थी। इसके बाद 23 अप्रैल को उसके छोटे बेटे 8 वर्षीय किशन, भाई विजय सरोज की दो बेटियों 10 वर्षीय प्रिया और 6 वर्षीय रियान्सी की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में हो गई। गुरुवार सुबह तीन बजे अशोक कुमार सरोज के बड़े बेटे 17 वर्षीय शनि की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में झुलसी अशोक की 38 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.