आरा, दिसम्बर 17 -- पीरो, संवाद सूत्र नगर परिषद पीरो के वार्ड नंबर 25 में मंगलवार की शाम एक घर में गैस सिलिंडर लीक होने के कारण आज लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग झुलसकर जख्मी हो गए। इनमें चार बच्चे बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का पीरो में ही एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार श्रीराम खरवार के घर में लगा गैस सिलिंडर लीक हो रहा था। इसी दौरान घर के लोग ठंड होने के कारण अलाव जलाए हुए थे। इधर, सिलिंडर लीक होने के कारण अचानक आग पकड़ ली और घर में फैल गया। इस घटना में आग सेक रहे बीरबल खरवार, श्रीराम खरवार, गुड़िया देवी, कांति देवी, आयुष खरवार, मनु खरवार, आर्यन खरवार समेत सात लोग आग की चपेट में आ गए। इस घटना में दो अन्य बच्चों के भी जख्मी होने की खबर है। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और आग...