गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि सिधवलिया थाने के लोहिजरा गांव में शुक्रवार की देर शाम रसोई गैस सिलिंडर लिकेज होने के चलते अचानक हुई अगलगी की घटना में आठ आवासीय घर सहित 21 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ित इसी गांव के पिंकी किन्नर, लक्की किनर, सिल्पा किन्नर, चंदा किन्नर, हरिहर महतो, इस्लाम मिया, अली हुसैन व कैफ अली हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम इस्लाम मियां के परिवार के सदस्य गैस चूल्हा पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान पाइप में लिकेज के चलते आग लग गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने आसपास के आठ घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आग का विकराल रूप देख जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचन्द्र राम, अमन आनंद, रूपेश कुमार, कपिल कुमार, किरण कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.