कटिहार, फरवरी 25 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैरिया पंचायत के इमामनगर स्थित शीशटोला गांव में सोमवार की रात सात बजे के करीब गैस लीक होने से भीषण आग लग गई, जिसमें आधा दर्जन घर आग की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार मोहम्मद नसीम के घर में गैस रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में खड़ी उनके बेटे की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में आग लगने के बाद बाइक की टंकी ब्लास्ट कर गई। इसके बाद घर में रखा गैस सिलेंडर भी विस्फोट कर गया, जिससे आग तेजी से आसपास के घरों तक फैल गई। इस घटना में मोहम्मद नसीम, मोहम्मद फारुक, अहमद आलम, अरशद आलम, इस्लाम आलम, इलियास आलम तथा मोहम्मद कलाम आलम के घर प्रभावित हुए हैं। समिति सदस्य अफसर ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस लीक होने के कारण यह ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.