मेरठ, नवम्बर 30 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र में जैन नगर स्थित पूर्वा दीनदयाल साईं मंदिर के पास शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। चंद मिनट में लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। साईं मंदिर के पास सुभाष का परिवार रहता है। सुभाष ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी पायल और दो बच्चे दिवेश व अरुण हैं। शनिवार को हादसे के समय पायल किचन में खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर होने से आग लग गई। आग लगने से पायल के पैर झुलस गए और घर का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोग मदद को दौड़े और पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे रोड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जलते हुए सिलेंडर को घर ...