मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरकट्टा वार्ड एक में शुक्रवार की देर रात खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से घर में आग लग गई। उसके बाद सिलेंडर विस्फोट कर गया। देखते-ही-देखते आग ने तीन घरों को चपेट में ले लिया। घर में सो रहे राजमोहन सहनी उर्फ ढोराई सहनी आंशिक रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। आग से नकद समेत करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ितों में चंद्रकला देवी, विकास कुमार और मंजू देवी शामिल है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि पन्नालाल सहनी की पत्नी चंद्रकला देवी गैस चूल्हा पर खाना बना रही रही थी। उसी दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। उसके बाद सिलेंडर विस्फोट कर गया। वह किसी तरह बच्चों के साथ जान बचाकर घर से बाहर भागी। शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.