मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाने के रामचंद्रपुर गांव के पूर्वी टोला में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इसमें अरविंद सिंह उर्फ शर्मा जी का घर सहित 30 हजार नकद व दस लाख के गहने जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए गहने और अन्य सामान की खरीदारी कर घर में रखे थे। इधर, मुखिया कुंदन कुमार और भाजपा नेता शंभु प्रसाद सिंह ने पारू सीओ से सरकारी सहायता की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.