छपरा, जनवरी 16 -- मांझी के गुर्दाहां खुर्द गांव में युवक गये थे कमाने मांझी। बेंगलुरु में हुए गैस रिसाव हादसे में मरे दो युवकों के शव शुक्रवार को क्रमश: दोपहर ढाई बजे व फिर अपराह्न साढ़े चार बजे गुर्दाहां खुर्द गांव पहुंचा। गांव में लोगों की आखें नम हो गईं। शव वाहन के गांव में प्रवेश करते ही मानो समय थम सा गया। चीख-पुकार और रुदन क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। यह घटना बीते 9 जनवरी को बेंगलुरु में हुई थी। सुबह चाय बनाने के दौरान आग लग गई थी, जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से दो युवकों की मौत बीते बुधवार को क्रमश: शाम और देर रात को हो गई। मृतक गुर्दाहां खुर्द गांव निवासी मोगल मियां के पुत्र मुजफ्फर अली और मो. खलील के पुत्र अरबाज आलम बताए जाते हैं। मृतक की मां बार-बार बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़तीं, तो वहीं दोनों के पिता फूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.