उन्नाव, जनवरी 1 -- अचलगंज। गेल इंडिया की पाइपलाइन में हुए गैस रिसाव के बाद बुधवार को इलाके में मची अफरा-तफरी अब धीरे-धीरे सामान्य हो गई है। लखनऊ से आए इंजीनियरों ने चार घंटे की मेहनत के बाद बुधवार शाम आठ बजे रिसाव को बंद करने में सफलता हासिल की। घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त थी। एहतियात के तौर पर पाइपलाइन के आसपास लगभग एक किलोमीटर के दायरे में सभी दुकानें और आग से जुड़े उपकरण बंद करवा दिए गए थे। विशेषज्ञों ने बताया कि रिसाव हुई गैस जहरीली नहीं थी। गेल इंडिया के सीनियर इंजीनियर निखिल मिश्र ने बताया कि रिसाव दो इंच की मैन लाइन पाइप से हुआ था, जो पहले टीवी चैनल और मोबाइल टावरों को गैस सप्लाई करती थी। कुछ सालों से इन टावरों का काम लगभग बंद हो चुका था। पाइपलाइन की सील भ्रष्ट होने के कारण गैस रिसाव हुआ। गुरुवार को भी इंजीनियर और...