बागेश्वर, मार्च 22 -- - किचन का सारा सामान जलकर राख - नया सिलेंडर लगाने के बाद हादसा बागेश्वर, संवाददाता। जिला मुख्यालय के जीतनगर में गैस रिसने से गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अग्निकांड में किचन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। नया सिलेंडर लगाने के बाद हादसा हुआ है। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। जीतनगर में गोविंद लाल के घर में रह रहे किरायेदार राहुल कुमार के गैस सिलेंडर में शनिवार की सुबह आग लग गई। इस हादसे में गोविंद लाल, तारा देवी, आनंदी देवी, रूपा देवी, राहुल कुमार आदि झुलस गए। नया गैस बदलने समय आग लगी। जिला अस्पताल के डॉक्टर कपिल ने बताया की लोग खतरे से बाहर हैं। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.