सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- पठेड़ बस स्टैंड पर एक निजी टेम्पू में गैस भरते समय आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हतात नहीं हुआ। पठेड़ बस स्टैंड के पास एक टेम्पू संचालक अपने वाहन को गैस रिफिलिंग की दुकान पर खड़ा करके उसमें गैस भरवा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पठेड़ बस स्टैंड पर कोई अधिकृत एलपीजी रिफिलिंग की सुविधा नहीं है। बावजूद इसके कई दुकानों पर अवैध रूप से टेम्पू में गैस भरी जाती है। इससे पहले भी कई बार बड़े हादसे होते-होते टल चुके हैं। थाना चिलकाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें अभी इस घटना की जानकारी मिली है और अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले सेंटरों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.