पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गैस चौराहे पर सोमवार रात पुलिसकर्मियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े एक पदाधिकारी की गाड़ी रोक ली थी। पदाधिकारी ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अपने साथियों को सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद विद्यार्थी परिषद से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर गैस चौराहे पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.