इटावा औरैया, फरवरी 13 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम धुबियाई में गुरुवार सुबह 17 वर्षीय देव कुमार सुबह सोकर उठा था। अचानक वह जल रहे गैस चूल्हे पर गिर गया, जिससे उसके सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बेटे को जलता देख लक्ष्मी देवी और उनकी बहन नीता देवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन देवकुमार को लेकर 50 शैय्या अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ईएमओ डॉ. रविन्द्र शाहू की देखरेख में देवकुमार का उपचार किया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। देवकुमार बकेवर के जनता इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...