हाजीपुर, फरवरी 21 -- पटेढ़ी बेलसर,संवाद सूत्र। बेलसर थाना क्षेत्र के चिन्तामनपुर स्थित गैस गोदाम से गैस सिलेंडर और एक पिकअप वैन चोरी मामलें का पुलिस द्वारा शनिवार को उद्भेदन कर दिया गया। बीते दो फरवरी को इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम देने वाला चोर का सरगना मुजफ्फरपुर जिले का सदर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी सुरेंद्र साह का पुत्र राजेश कुमार है। उसने ही अपने अन्य तीन साथियों के साथ बेलसर और वैशाली थाना क्षेत्र के रोहना गांव स्थित एक गैस गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस ने सभी चारों को अलग-अलग जगहों से धर दबोचा। बेलसर थाने पर पहुंचे एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने पत्रकारों को बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के परमानंदपुर गांव का रहने वाला राजेश कुमार पूरे घटना को अंजाम देन...