बागपत, फरवरी 8 -- बिनौली। बड़ावद गांव के जंगल में स्थित गैस गोदाम के पीछे छपरौली के नंगला गांव निवासी 58 वर्षीय गजेन्द्र वर्ष पुत्र ब्रजपाल का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मोकै पर पंहुचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने उसकी मौत जहर खाने से होने की आशंका जताई हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...