बदायूं, फरवरी 27 -- नहाते समय गैस गीजर लीक होने से पुलिस फालोअर की पत्नी पुत्री पुत्र सहित चार लोग बेहोश हो गए। जिन्हें परिजनों ने राजकीय मेडीकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से देर शाम उपचार के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। बुधवार की सुबह नगर के भर्रा टोला निवासी फालोअर मनोहर लाल जो कि बदायूं में तैनात हैं। सुबह दस बजे के करीब उनकी पुत्री कंचन जैन बाथरूम में स्नान करते समय गैस गीजर लीक होने से बेहोश हो गई। जिसे निकालने को बाथरूम में पहुंची पत्नी गीता देवी, पुत्र यश कुमार और भतीजा टीटू भी बेहोश हो गया। एक साथ परिवार के 4 सदस्यों को बेहोश देख परिवार में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मदद से सभी को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से देर शाम सभी की हालत में सुधार आने पर घर भेज दिया गया। घटना के समय फालोअर मनोहर लाल बदायूं ड्यूटी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.