हाथरस, जनवरी 9 -- कोतवाली सदर के वाटरवार्क्स कालोनी में शुक्रवार को बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर से निकली गैस के कारण युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने पर परिजन आनन फानन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने युवक को रैफर कर दिया। वाटर वार्क्स कालोनी निवासी 24 वर्षीय पुनीत शर्मा पुत्र शिव कुमार शुक्रवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया। बताते है नहाते समय गैस गीजर से निकली गैस के प्रभाव से युवक बेहोश हो गया। जब काफी देर तक युवक बाथरूम से नहाकर बाहर नहीं निकला तो परिजन चितिंत हो गए। परिजनों ने आनन फानन बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ दिया गया। बाथरूम के अंदर युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। परिजन उसे आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जह...