बदायूं, मार्च 6 -- पुलिस के फालोअर का परिवार गैस गीजर की गैस लीक होने पर बेहोश होने पर जुटी भीड़ में से कोई व्यक्ति घर से मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने फालोअर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दरअसल 26 फरवरी को नगर के मोहल्ला गौतमपुरी के रहने वाले पुलिस के फालोअर मनोहर लाल जयंत के परिवार के एक एक कर पुत्री पत्नी पुत्र और भतीजा गैस गीजर लीक होने पर बेहोश हो गया। उस समय मदद के लिए साहनभूति दिखाने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने बेहोश हुए लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। भीड़ में मौजूद कोई व्यक्ति घर में रखा मोबाइल चोरी कर ले गया। बेहोश हुए लोगों के अस्पताल से स्वस्थ होकर आने पर मोबाइल गायब होने का पता चला। तीन चार दिन तक मोबाइल घर में तलाशते रहे। आसपास लोगों से भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.