बदायूं, अप्रैल 15 -- शहर के आवास विकास कॉलोनी में बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस गहरे गड्ढे में चली गई।जिसकी वजह से हादसा टल गया।आनन फानन में जेसीबी बुलवाकर स्कूल बस के लिए गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी की बस रोज की तरह मंगलवार की सुबह आवास विकास कॉलोनी से बच्चों को लेने पहुंची थी।आवास विकास के मुख्य रोड पर गैस की पाइपलाइन डालने के लिए खोदकर छोड़े गये गहरे गड्ढे में बस अचानक से चली गई। बस की गति धीरे थी जिसकी वजह से वह पलटने से बच गई और बच्चे भी घटना के दौरान बस में सवार नहीं थे। बस के चालक ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई और बस के लिए बाहर निकाल लिया।आवास विकास कॉलोनी के लोगों का कहना है कि गैस की पाइपलाइन डालने के लिए जगह-जगह इसी तरीके से गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं जिनकी वजह से लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.