फरीदाबाद, फरवरी 21 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन चालू कराने के नाम पर सेक्टर-11 एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। व्हाट्सएप पर आए फर्जी मैसेज के जरिए उनके बैंक खाते से 3 लाख 96 हजार रुपये उड़ा लिए। सेक्टर-11 के भगवान शर्मा के अनुसार 4 फरवरी 2026 को व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि उनका अडानी गैस कनेक्शन चालू हो जाएगा और एक फॉर्म भरने के लिए लिंक भेजा गया। फॉर्म भरते समय 12 रुपये शुल्क जमा करने का विकल्प आया। जैसे ही उन्होंने प्रक्रिया शुरू की, दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में लगभग दो-दो लाख रुपये खाते से निकल गए।घटना के तुरंत बाद केनरा बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया गया। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 23 हजार उड़ाए मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 23 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.