नोएडा, जुलाई 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने बकाया बिल न भरने पर एक घंटे के अंदर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर सेवानिवृत अधिकारी से 12 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने मोबाइल हैक कर 10 से अधिक बार में पीड़ित के खाते से रकम ट्रांसफर की। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी निवासी ब्रजभूषण प्रसाद गुप्ता पुलिस को शिकायत दी कि वह विद्युत विभाग में अधिकारी थे। इसी माह 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे के करीब उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का कर्मचारी बताया और बकाया बिल न जमा होने पर एक घंटे के अंदर गैस काटने की धमकी दी। उसने व्हाट्सऐप कॉल पर एक और दो नंबर बटन दबाने को कहा। भुगतान के लिए एक लिंक भेजा और जरूरी जानकारी फॉर्म भरने को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.