फरीदाबाद, जनवरी 11 -- फरीदाबाद। साइबर ठग ने गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बुजुर्ग से करीब दो लाख 23 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर फरीदाबाद निवासी बुजुर्ग के पास पांच जनवरी की शाम करीब पांच बजे एक शख्स ने अपने आपको अडानी गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर फोन किया था। उसने पीड़ित से कहा कि तुम्हारा गैस बिल लंबित चल रहाहै। यदि गैस बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने बिल भरवाने में मदद का झांसा देकरउनके व्हाट्सऐप एक लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुल गया। इसमें पीड़ित बुजुर्ग ने अपने बैंक खाते संबंधी जानकारी भर दी। जानकारी भरते ही उनके बैंक खाते से नकदी निकलनी शुरू हो गई। इस तरह साइबर ठग ने पीड़ित के बैंक खाते से दो लाख 23 हजार रुपय...