बलरामपुर, फरवरी 2 -- गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निरीक्षण के दौरान सभासदों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सभासद संगठन अध्यक्ष राजेंद्र पटवा के नेतृत्व में नौ सभासदों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि बोर्ड की बैठकें नियमित रूप से प्रत्येक माह नहीं कराई जातीं। सभासदों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव रजिस्टर तक सीमित रह जाते हैं, जबकि कार्यों का चयन मनमाने ढंग से किया जाता है और जरूरी कार्यों की अनदेखी होती है। सभासदों ने अलाव जलाने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डों में अलाव कम जलते हैं, लेकिन बजट अधिक दिखाया जाता है। सफाई व्यवस्था पर खर्च की जानकारी भी बोर्ड में साझा नहीं की जाती। आउटसोर्सिंग कर्मियों पर अध्यक्ष के नि...