पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डीएसए ग्राउंड पर खेले गए डिस्ट्रिक लीग मुकाबले में गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएनसीसी को 53 रनों से पराजित कर दिया। मैच में टॉस जीतकर गैलेक्सी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 23.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में आदि राजवंशी ने 32 रन, एसपी ने 33 रन, सकलेन मुश्ताक ने 22 रन तथा शशि भारती ने 13 रनों का अहम योगदान दिया। एसएनसीसी की ओर से गेंदबाजी में भास्कर मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके जबकि वीजे बाबा ने 2 और नीतीश ने 2 विकेट अपने नाम किए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनसीसी की टीम गैलेक्सी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 95 रनों ...