रामगढ़, दिसम्बर 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा कार्ड निर्माण को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मंगलवार, को रामगढ़ जिले के एक होटल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी गैर सरकारी (प्राइवेट) स्वास्थ्य संस्थानों के प्रबंधक और कर्मी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आभा कार्ड निर्माण की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, संबंधित पोर्टल, मोबाइल ऐप के उपयोग, तकनीकी सावधानियों और लाभुकों के डेटा की गोपनीयता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में आधार, मोबाइल नंबर के माध्यम से आभा कार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.