बदायूं, फरवरी 13 -- वजीरगंज, संवाददाता। मानसिक मंदित युवक को कथित तौर पर गैर समुदाय के एक युवक द्वारा जबरन मांस खिलाने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो वायरल होने पर परिवार को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे हटाने को कहा। आरोप है कि इस पर युवक और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमरोली गांव का है। यहां के निवासी पिंटू पुत्र रविंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा मेघेन्द्र सिंह मानसिक रूप से मंदित हैं। आरोप है कि सैदपुर नगर पंचायत निवासी गैर समुदाय के युवक फाजल ने उन्हें जबरन मांस खिलाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद परिवार को इसकी जानकारी मिली, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.