पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पूरनपुर। छात्रा का धर्मांतरण कर बंधक बनाने वाले मामले को लेकर हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अभिभावाकों को भी जागरुक होना पड़ेगा। उन्होंने दिलनवाज जैसी मानसिकता वाले शिक्षकों से बच्चों को न पढ़वाने की अपील की है। प्रशासन से ऐसे शिक्षकों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। पीलीभीत हाइवे के चर्चित स्कूल के शिक्षक दिलनवाज का कारनामा सामने आने के बाद इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी है। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ऐसी जिहादी मानसिकता के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी जागरुक होने को कहा है। प्रशासन से जांच कराने की मांग की है। कहा कि संदिग्ध गतिविधि वाले शिक्षकों को चिन्हित किया जाए। शिक्षण संस्थान के सहयोग न करने पर उनका बहिष्कार किया जाना च...