फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने उसी स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ने वाले गैर समुदाय के छात्र पर छात्रा को बहला फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। पिता ने बताया कि बेटी पास के दूसरे गांव के विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। जिसमें दूसरे गांव का दूसरे समुदाय का छात्र उसी विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ता है। बेटी दुकान समान लेने के लिए घर से निकली थी। फिर घर नहीं लौटी। बेटी को दशवीं का छात्र अपने साथ ले गया है। पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने में शिकायत करने गए तो पुलिस ने आरोपी के मामा को कुर्सी में बिठाकर खातिरदारी की वहीं हम लोगों को जमीन में बिठाकर जलील किया और अपशब्द भी कहे। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने आरोप बेबुनिया...