धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता रामनवमी में गैर लाइसेंसी अखाड़ा दल के जलूस निकालने पर रोक रहेगी। बगैर सुरक्षा के लाइसेंसी अखाड़ा दल भी जुलूस लेकर नहीं निकलेंगे। डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। अखाड़ा वालों को हर हाल में तय रूट का पालन करना होगा। तय रूट से ही जुलूस लेकर जाएंगे तथा लौटेंगे। इसका उल्लंघन करने का प्रयास करने पर कार्रवाई होगी। रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर भी बजाने पर रोक रहेगी। अखाड़ा दल वालों की ओर से भी बड़ी संख्या में वॉलेंटियर की तैनाती करनी होगी। किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर संबंधित अखाड़ा दल के अध्यक्ष तथा सचिव जिम्मेवार होंगे। उक्त बातें डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को ईद तथा रामनवमी के लिए जिला शांति समिति की बैठक ¸में कही। इसका आयोजन न्यू ट़ॉउन हॉल में किया गया था। डीसी ने कहा कि सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.