रांची, फरवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के गैर राज्य सिविल सेवा (नन-एससीएस) के छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (डीओपीटी) अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी गई है, उनका नाम कंचन सिंह, सीता पुष्पा, प्रीति रानी, बिजय कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार सिंह और राजेश प्रसाद है। सभी अधिकारियों को वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध प्रोन्नति दी गई है। बता दें कि बीते दिनों यूपीएससी ने उक्त अधिकारियों के आईएएस बनने के सभी अर्हता को पूर्ण पाया था। चुने गए अधिकारियों की सूची यूपीएससी ने अपनी अनुशंसा के साथ राज्य सरकार को भेजी थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.