प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दो सदस्यीय मंडलीय टीम के प्रभारी आंबेडकर नगर के डिप्टी सीएमओ डॉ आशुतोष, डीआईईसी आंबेडकर नगर महमूद अहमद ने सोमवार को गौरा अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों के भर्ती वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी, कोल्ड चेन रूम, आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारियां लीं। अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी देखी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चेक किया। अधीक्षक डॉ. एके सिंह से उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधित विभिन्न जानकारियां ली। अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. आरके त्रिपाठी, डॉ. निलेश, आरपीएसके टीम के चिकित्सक, बीपीएम नितिन शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट रमाकांत चौरसिया फार्मासिस्ट सतीश उपाध्याय सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके पहले टीम ने हडपुरसौध, भीट, कनेवरा सहित एएनएम उपकेंद्रो का भी नि...