नैनीताल, नवम्बर 28 -- नैनीताल। वांछित आरोपी कमल शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मंगोली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विजय कुमार की ओर से न्यायालय को भेजी गई आख्या में बताया गया कि आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति का है और वारंट में दर्ज पते पर उसकी कोई स्थायी संपत्ति नहीं है। वह किराए पर रहता है तथा फरार होने की आशंका प्रबल है। इसी आधार पर कोर्ट से आरोपी को जमानत न देने का अनुरोध किया गया है। वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल की ओर से बीती 6 नवंबर को जारी हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...